फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meghna song viral on social media

सोशल मीडिया पर छाया हिमाचल की बेटी का गाना

Sat, 29 Apr 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Apr 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
Meghna song viral on social media

हिमाचल में सिंगिंग कंपीटिशन रफी नाइट्स का दो बार खिताब जीत चुकी सिंगर मेघना आनंद हिंदी के बाद अब पंजाबी गीतों में भी धमाल मचा रही है। हाल ही में लॉन्च किया गया पंजाबी गीत "दिल मेरा सजना" सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। अब तक इसे 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन



शिमला की रहने वाली मेघना का पहला गाना 'ऐ खुदा' भी यूट्यूब पर लाखों लोगों ने शेयर किया था। मेघना करीब 3 साल से क्लासिकल म्यूजिक सीख रही है। वह शिमला के कोटशेरा कॉलेज से म्यूजिक की पढ़ाई कर रही है। अपने नए गाने के बारे में मेघना ने बताया कि यह एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसकी शूटिंग शिमला और गुरदासपुर में की गई है।
विज्ञापन




इस गाने को बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर समीर ने संगीत दिया है जबकि पंजाब की जेस रिकॉर्ड्स ने इसे लॉन्च किया है। वीडियो डायरेक्टर राजेश कुमार, किरण शर्मा, गौरव कुमार के इस गीत में वरुण वर्मा और मुस्कान बिष्ट मुख्य भूमिका में है जो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed