यू-ट्यूब पर खूब छाया प्रदेश की बेटी का गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं हौसला बुलंद हो तो सफलता मिल ही जाती है। शिमला की गायिका मेघना आनंद भी कुछ ऐसे ही हौसले और मधुर आवाज के दम पर एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। मेघना को लगातार दूसरी बार रफी नाइट्स के खिताब से नवाजा गया है। रिएलिटी शो
इंडियन आइडल और सारेगामापा में भी मेघना अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। मेघना का सपना प्लेबैक सिंगर बनना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सांग लांच हुआ है। इसमें गाने के साथ एक्टिंग भी की है। इसे यू-ट्यूब पर खूब शेयर किया जा रहा है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लांच किया वीडियो
‘ए खुदा’ नाम के इस वीडियो को रफी नाइट्स के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लांच किया। मेघना शिमला में ही चन्ना अकादमी से क्लासिकल म्यूजिक सीख रही हैं। शिमला के मैहली की मेघना मूलतया ठियोग की रहने वाली हैं।
पिता संदीप आनंद बागवान हैं। मेघना कहती हैं कि उन्हें इस मकाम तक पहुंचाने में दादी कमला आनंद का बड़ा हाथ है। परिवार में दादी ने सबसे ज्यादा उसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद की है।
12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेघना फिर से सारेगामापा और इंडियन आइडल के ऑडिशन की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें शिमला समर फेस्टिवल में भी मौका दिया गया है।