फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   megha of kullu selected in international tawaiqando championship

अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में दम दिखाएगी हिमाचल की ये बेटी

Fri, 17 Nov 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 17 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
megha of kullu selected in international tawaiqando championship

जिला कुल्लू के शमशी स्थित एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा मेघा का चयन अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मेघा भूटान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। 

विज्ञापन



इससे पहले मेघा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके आधार पर उसका चयन हुआ है। धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में 10 से 12 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में मेघा ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


मेघा ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल तीसरे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताईक्वांडो बोर्ड कुल्लू के कोच लुदर चंद ने कहा कि कुल्लू की बेटी को भूटान में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। मेघा ने कुल्लू जिला का नाम रोशन किया है। 


स्कूल प्रिंसिपल गायत्री शर्मा ने कहा कि आने वाले सत्र में स्कूल में ताईक्वांडो का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाएगा। वहीं मेघा के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed