{"_id":"609a834b8ebc3ef1ad53b3e7","slug":"manu-sharma-of-bilaspur-topped-in-himachal-pradesh-in-bsc-nursing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग में बिलासपुर की मनु ने हिमाचल में किया टॉप","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बीएससी नर्सिंग में बिलासपुर की मनु ने हिमाचल में किया टॉप
Tue, 11 May 2021 06:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 May 2021 06:45 PM IST
सार
मनु शर्मा ने 81.07 प्रतिशत अंक हासिल किए। मनु शर्मा ने बीएससी फर्स्ट ईयर में भी पहला और सेकेंड ईयर में दूसरा स्थान हासिल किया था। मनु शर्मा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया।
विज्ञापन
मनु शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के स्वारघाट की ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव डोलरा की मनु शर्मा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की बीएससी नर्सिंग परीक्षा में टॉप किया है। यूनिवर्सिटी ने हाल ही में बीएससी नर्सिंग का परीक्षा परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
इसमें मनु शर्मा पुत्री प्रवीण कुमार चौथे वर्ष की परीक्षा में 2326 अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया। मनु शर्मा ने 81.07 प्रतिशत अंक हासिल किए। मनु शर्मा ने बीएससी फर्स्ट ईयर में भी पहला और सेकेंड ईयर में दूसरा स्थान हासिल किया था। मनु शर्मा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया।
विज्ञापन