{"_id":"5c4aedaabdec22093e7bf938","slug":"manu-negi-of-himachal-won-miss-glory-of-india-titles","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया बनीं हिमाचल की मनु नेगी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया बनीं हिमाचल की मनु नेगी
Sun, 27 Jan 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ ( किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ ( किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Jan 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर की मनु नेगी ने दिल्ली में प्रतिभा का डंका बजाया है। मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का खिताब पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में प्रतियोगिता के दौरान भूखमरी और गरीबी मिटाने के विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में मनु ने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि कोई भी भूख से न मरे, भले आप 100 लोगों को खाना न खिला पाओ, किसी एक भूखे को ही खिला दो।
विज्ञापन
हर क्षेत्र में रोटी बैंक जैसा संस्थान हो, जहां लोग खाना दान कर सकते हों। मनु नेगी जनजातीय जिले की सांगला वैली के गांव बटसेरी से संबंध रखती हैं। उनके पिता दामोदर सिंह बागवान हैं, जबकि माता सुरेखा देवी पेशे से आयुर्वेदिक विभाग में बतौर नर्स कार्यरत है। इससे पहले वर्ष 2017 में मनु मिस बिलासपुर का खिताब जीत चुकी हैं। मनु वॉलीबाल खिलाड़ी और नृत्य के क्षेत्र में भी खूब नाम कमा चुकी हैं।
विज्ञापन