{"_id":"5cca9b37bdec22076357934c","slug":"mansi-gets-first-position-in-cardiovascular-dm-exam-baijnath-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डियोवसकुलर में डीएम बनने वाली प्रदेश की पहली डॉक्टर बनी ये बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कार्डियोवसकुलर में डीएम बनने वाली प्रदेश की पहली डॉक्टर बनी ये बेटी
Thu, 02 May 2019 03:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर निवासी डॉ. मानसी वर्मा ने आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट में कार्डियोवसकुलर रेडियोलॉजी में डीएम परीक्षा में प्रथम स्थान पाया है। पीजीआई चंडीगढ़ में सीनियर रेसीडेंट के रूप में कार्य कर रहीं डॉ. मानसी वर्मा कोर्डियोवसकुलर रेडियोलॉजी विषय में डीएम करने वाली प्रदेश की पहली महिला विशेषज्ञ चिकित्सक होंगी।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पद पर सेवाएं दे रहे डॉ. आरके वर्मा व केएलवी कॉलेज पालमपुर की प्रधानाचार्य मां मंजु कौशल की बेटी मानसी बचपन से मेहनती हैं। उन्होंने पहले प्रयास में नीट पास किया।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला से गोल्ड मेडल के साथ एमबीबीएस की। पीजीआई चंडीगढ़ से रेडियो डायगोनोसिस में एमडी करने के बाद अब यह मुकाम हासिल किया है। मानसी ने इस सफलता का श्रेय गुरु विशुद्धानंद सरस्वती, नाना स्व. हरनाम दास कौशल, मां मंजु कौशल और पिता डॉ. आरके वर्मा को दिया है।
विज्ञापन