फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manish rana lieutenant in indian army

पिता और भाई के बाद मनीष भी बने लेफ्टिनेंट, गांव में जश्न का माहौल

Sun, 10 Sep 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Sun, 10 Sep 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Manish rana lieutenant in indian army

पिता और भाई के बाद अब खुंडियां के मनीष राणा भी सेना में अधिकारी बन गए हैं। आफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में खुंडियां के मनीष राणा ने सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। 

विज्ञापन


मनीष के पिता महिन्द्र सिंह राणा सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जबकि माता श्रेष्ठा देवी गृहिणी हैं। मनीष का छोटा भाई आशीष राणा भी इसी वर्ष जून में भारतीय सैनिक अकादमी देहरादून से लेफ्टिनेंट बनकर पासआउट हुआ है।
विज्ञापन


मनीष राणा ने अपनी पढ़ाई अपने पिता के साथ रहते हुए देश के कई हिस्सों में जाकर हासिल की और एलएलबी अमृतसर यूनिवर्सिटी से की। मनीष राणा ने सेना में न्यायाधीश एडवोकेट जनरल डिपार्टमेंट में कमीशन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, और माता-पिता को दिया है। मनीष राणा की इस उपलब्धि पर ज्वालामुखी व चंगर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए अन्य युवाओं के लिए इसे प्रेरणादायक बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed