{"_id":"60bbae9a8ebc3e7ffd48fa64","slug":"mandi-s-daughter-and-nurpur-s-daughter-in-law-shweta-became-a-nursing-lieutenant-in-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की बेटी और नूरपुर की बहू श्वेता बनीं सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मंडी की बेटी और नूरपुर की बहू श्वेता बनीं सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट
Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
सार
श्वेता ने मिलिट्री नर्सरी सर्विस में कमीशन हासिल करके सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। उनकी नियुक्ति मिलिट्री अस्पताल जम्मू में हुई है। पति अखिल शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
श्वेता शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भड़वार की बहू श्वेता शर्मा ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर माता-पिता और ससुराल का नाम प्रदेश में चमकाया है। श्वेता शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय खुड़ला से हासिल की है। एमएससी नर्सिंग चंडीगढ़ से की है। श्वेता शर्मा ने बताया कि उनकी बचपन से यह इच्छा रही है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, सास- ससुर, पति, परिजनों, मित्रों और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
श्वेता ने मिलिट्री नर्सरी सर्विस में कमीशन हासिल करके सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। उनकी नियुक्ति मिलिट्री अस्पताल जम्मू में हुई है। पति अखिल शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनके ससुर डॉ. प्रेम कुमार शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और सास शाहपुर में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। उनकी ननद डॉ. आकांक्षा शर्मा दंत चिकित्सक है। श्वेता शर्मा का मायका मंडी जिले के खुड़ला में है। उनके पिता अच्छर देव और माता शीतला देवी शिक्षक हैं, जबकि भाई गोपाल इंजीनियर हैं।
विज्ञापन