{"_id":"5a706dd24f1c1b8d268b73f2","slug":"manali-winter-queen-yukti-pandey-will-appear-in-the-album","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलबम में अभिनय करती दिखेगी विंटर क्वीन युक्ति, इस दिन होगा लोकार्पण","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एलबम में अभिनय करती दिखेगी विंटर क्वीन युक्ति, इस दिन होगा लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो, भुंतर (कुल्लू)
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
विंटर क्वीन युक्ति पांडे जल्द एक गजल एलबम में अभिनय करती दिखेगी। एलबम ‘वो मेरा दोस्त’ का लोकार्पण 14 फरवरी को दिल्ली में होगा। एलबम के गायक और संगीत निर्देशक डा. विनोद गंधर्व ने बताया कि एलबम में मुख्य नायिका की भूमिका विंटर क्वीन और शमशी की रहने वाली युक्ति पांडे ने अदा की है।
विज्ञापन
जबकि मुख्य नायक टीवी कलाकार प्रणव सचदेवा बने हैं। एलबम की शूटिंग कुल्लू जिला के शाढ़ाबाई, भुंतर, गड़सा, परगाणू व रायसन आदि स्थानों पर की गई है। इसमें युक्ति पांडे व प्रणव सचदेवा के अलावा स्थानीय युवाओें ने भी अपनी भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
भुंतर के साथ लगते गांव खोखन निवासी सोनू ठाकुर ने पुलिस कर्मचारी व बंजार के जगदीश शर्मा ने पुजारी का रोल निभाया है। एलबम का निर्देशन आर्यन चौधरी ने किया है और कैमरामैन हैं राजकिरन। संगीत संयोजन शभदीप ने किया है।
विज्ञापन
शिमला जिला से संबंध रखने वाले विनोद गंर्धव ने बताया कि हिमाचल में शूटिंग के लिए कई खूबसूरत स्थान हैं, लेकिन सुविधाएं न होने के कारण अधिकतर निर्माता निर्देशक दूसरे स्थानों का रुख करने के लिए मजबूर हैं।
उनका कहना है कि अगर प्रदेश सरकार इस मामले में रुचि दिखाए और यहां शूटिंग के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाए तो निश्चित तौर पर यहां के पर्यटन व्यवसाय को भी पंख लगेंगे।