{"_id":"5f9847208ebc3e9ba96a7a02","slug":"mallika-of-mandi-himachal-will-provide-services-of-senior-resident-in-aiims-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की मल्लिका एम्स दिल्ली में देगी सीनियर रेजिडेंट की सेवाएं","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मंडी की मल्लिका एम्स दिल्ली में देगी सीनियर रेजिडेंट की सेवाएं
Tue, 27 Oct 2020 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
डॉ. मल्लिका कौशल
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी की डॉ. मल्लिका कौशल का चयन एम्स दिल्ली के लिए सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक के तौर पर हुआ है। इन्होंने ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा में 8वां रैंक हासिल किया है। इससे पहले मल्लिका कौशल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में एमडी एनेस्थीसिया के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
उनके पिता नवीन कौशल बिजली बोर्ड से रिटायर मुख्य अभियंता हैं। जबकि माता सुनीता शर्मा भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। मल्लिका ने एमबीबीएम लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली से की है। हिमाचल पीएमटी की टॉपर रह चुकी हैं।
विज्ञापन