मिस नॉर्थ इंडिया-2016 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची महक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा की महक शर्मा के पास उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ का खिताब जीतने का सुनहरा अवसर है। इस कांटेस्ट में अब तक महक ने बेहतर प्रदर्शन कर टॉप-12 में स्थान बना लिया है। इस कांटेस्ट की मेजबानी प्रदेश का नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला कर रहा है। अमर उजाला ग्रुप के नोएडा कार्यालय से महक के पिता को बेटी की ग्रैंड फिनाले राउंड में पहुंचने की सूचना मिली है। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार और पांवटा में खुशी का माहौल है।
पांवटा निवासी मनमोहन शर्मा और कल्पना शर्मा ने कहा कि उत्तरी भारत के इतने बड़े कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में प्रतिभागी पहुंचे। भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 की मेजबानी कर रहा है। इस कांटेस्ट में उत्तर भारत के कॉलेजों में विभिन्न कांटेस्ट किए गए।
जिसमें आयु वर्ग 16 से 27 साल रखा गया है। कांटेस्ट के प्रीमिनली राउंड्स कानपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली-एनसीआर में हुए हैं। विभिन्न राउंड के चरण को पार कर महक का चयन ग्रैंड फिनाले राउंड के लिए हुआ है। महक के पिता ने कहा कि नोएडा से मोबाइल पर उन्हें यह सूचना मिली है। ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ के बारे में डाबर फेम के ऑफेम ‘मिस नार्थ इंडिया 2016’ का ग्रैंड फिनाले चंडीगढ़ में होगा।
महक की अब तक की उपलब्धियां
गुरु की नगरी पांवटा साहिब की प्रतिभाशाली महक (17) की शिक्षा दा स्कोलर्स होम स्कूल पांवटा से हुई है। पिता मनमोहन शर्मा और मां कल्पना शर्मा ने कहा कि उनकी एकलौती बेटी महक अभी एसडी कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ में स्नातक कर रही हैं। महक एक टीवी रियलिटी शो डांसिंग स्टार ‘अब नाचेगा इंडिया’ की विजेता रही हैं।
डांस हिमाचल डांस, यमुना शरद महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में स्टेज शो किया है। मिस हिमाचल -2014 में भाग लिया। बेटी को डांस के साथ मॉडलिंग और एक्टिंग में रुचि रही है। अब प्रिंसेस मिस नार्थ इंडिया-2016 के फिनाले राउंड तक पंहुचीं हैं।