फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahak in top 12 of fem miss north india beauty pageant

टॉप 12 में आने के बाद खिताब पर कब्जा जमाने को तैयार देवभूमि की बेटी

Thu, 08 Dec 2016 09:11 AM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 08 Dec 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
Mahak in top 12 of fem miss north india beauty pageant

उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’ के ताज का फैसला 16 दिसंबर को चंडीगढ़ में होगा। गुरु की नगरी पांवटा से महक इस ताज को हासिल करने की दौड़ में शामिल है। इन दिनों महक ग्रूमिंग और ट्रेनिंग से जीत हासिल करने के लिए खुद को खूब तराश रही हैं। हिमाचल से एकमात्र प्रतिभागी महक फिनाले में स्थान बनाने में कामयाब रही है। 

विज्ञापन


फिनाले में पहुंचने वाली महक सबसे कम उम्र की प्रतिभागी भी हैं। विभिन्न राज्यों के स्कूल-कॉलेज की करीब 11 हजार से अधिक लड़कियों में से टॉप -12 में स्थान बनाकर हिमाचल की उम्मीदों को नए पंख दिए है। इस कांटेस्ट में अब तक बेहतर प्रदर्शन कर महक ने टॉप-12 में स्थान बनाया है।  कांटेस्ट की मेजबानी अमर उजाला ग्रुप कर रहा है।

विज्ञापन

अमर उजाला ग्रुप से उम्मीदों को नए पंख: परिजन

Mahak in top 12 of fem miss north india beauty pageant

पांवटा निवासी मनमोहन शर्मा और मां कल्पना शर्मा ने कहा कि उत्तरी भारत के ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016’  के फिनाले के लिए महक खूब तैयारी में जुटी है। उन्होंने बताया कि अमर उजाला ग्रुप ने प्रतिभागियों की उम्मीदों को पंख दिए हैं। उन्होंने बताया कि फिनाले में सबसे कम 17 वर्ष आयु के बावजूद महक के हौसले काफी बुलंद हैं। 

अमर उजाला से बातचीत में महक ने कहा कि ग्रूमिंग और ट्रेनिंग से टिप्स सीख रही हूं। प्रदेश के लिए इस खिताब को जीतने के अपने लक्ष्य के लिए एकदम आश्वस्त हूं। अपनी तरफ से शत प्रतिशत प्रयास किए जा रहे हैं। महक ने कहा कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ फिनाले में खिताब पर कब्जा जमाने के लिए तैयार हैं। खिताब जीतने के लिए उसे हिमाचल और पांवटा के लोगों की शुभकामनाओं की भी काफी जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed