फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahak and srishti in miss north india princess grand finale

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के ताज से सिर्फ एक कदम दूर देवभूमि की बेटियां

Thu, 15 Dec 2016 07:52 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)/रोहड़ू
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)/रोहड़ू Updated Thu, 15 Dec 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
mahak and srishti in miss north india princess grand finale

देवभूमि की बेटियां महक शर्मा और सृष्टि सनेईक मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के ताज से एकदम सिर्फ एक कदम दूर हैं। फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-2016 में हिमाचली की बेटी ताज के एकदम समीप है। देश का प्रतिष्ठित ‘अमर उजाला’ मीडिया ग्रुप उत्तरी भारत के बड़े कांटेस्ट का आयोजक है। हिमाचल से फिनाले में प्रतिभागी महक शर्मा ने सब कांटेस्ट में सबको हतप्रभ कर दिया। पांवटा की इस लाडली ने कैटवॉक और कॉन्फिडेंस में तो सभी प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी है। 

विज्ञापन


अब शुक्रवार 16 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाले फिनाले में सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। परिजनों और महक को पूरी उम्मीद है कि हिमाचल को ही इस बार मिस नॉर्थ इंडिया का ताज मिलेगा। अमर उजाला से बात करते हुए महक शर्मा ने कहा कि देशभर की 12 फाइनलिस्टों ने बुधवार को सब कांटेस्ट में भाग लिया। 

विज्ञापन

चीफ मेंटर अवलीन खोखर से मिले टिप्स

mahak and srishti in miss north india princess grand finale

फाइनलिस्टों में उम्र में सबसे छोटी हूं, लेकिन पूरा आत्मविश्वास है और डटकर हर प्रतिस्पर्धा के दौरान मेहनत की है। 12 दिनों की ग्रुमिंग क्लासेज में बहुत से विशेषज्ञों की टीम ने पर्सनेलिटी, टेलेंट को निखारा और प्रतिभागियों का खूब आत्मविश्वास को बढ़ाया है। अपने प्रदेश के लिए फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 का ताज जीतने के लिए पूरी मेहनत की है। 

आत्मविश्वास से लबरेज हूं, देवभूमि के लिए ताज लेकर लौटूंगी। इसके लिए अपने प्रदेशवासियों की दुआओं की बेहद जरूरत है। चीफ मेंटर अवलीन खोखर ने सभी प्रतिभागियों को तराशा है। इसके बाद ग्रूमिंग क्लासेज में सभी प्रतिभागी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कोरियोग्राफर जगनूर अनेजा ने सभी को डांस और रैंप वॉक के जरूरी टिप्स दिए। सब प्रतिभागियों की नंबरिंग हो चुकी है। फिनाले में भी ताज पर कब्जा जमाने को लेकर आश्वस्त है। 

ग्रेंड फिनाले में प्रवेश के बाद सृष्टि की खिताब पर नजर

mahak and srishti in miss north india princess grand finale

कोटखाई की सृष्टि सनेईक ने उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-2016 के ग्रेंड फिनाले में प्रवेश कर लिया है। अब वे स्पर्धा के खिताब पर कब्जा जमाने के लिए दिन रात खुद को तराश रही हैं। ब्यूटी कांटेस्ट का फाइनल 16 दिसंबर को चंड़ीगढ़ में होगा। कांटेस्ट की मेजबानी ‘अमर उजाला’ ग्रुप कर रहा है।

इस उपलब्धि से सृष्टि के माता-पिता भी काफी उत्साहित हैं। फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 11 हजार से अधिक लड़कियों ने भाग लिया। कोटखाई की नगान पंचयात के कुईनल गांव निवासी सृष्टि सनेईक ने प्रतियोगिता के टॉप-12 में जगह बनाकर ग्रेंड फिनाले में प्रवेश किया है।

एसडी कॉलेज चंड़ीगढ़ में शिक्षा प्राप्त कर रही सृष्टि इन दिनों ग्रेंड फिनाले की तैयारियों में जुटी हैं। 17 वर्ष की छोटी आयु में मिस नॉर्थ इंडिया के फाइनल में पहुंचकर सृष्टि ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सृष्टि के पिता एक बागवान हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पिता राजु सनेईक और माता उषा सनेईक काफी खुश हैं।

उन्होंने बताया कि सृष्टि ने उनका नाम रोशन किया है। माता-पिता को उम्मीद है कि 16 दिसंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में सृष्टि जीत हासिल करेगी।  सृष्टि सनेईक ने बताया कि मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 कांटेस्ट की मेजबानी अमर उजाला कर रहा है। कांटेस्ट के ग्रेंड फिनाले में शामिल होकर वे काफी उत्साहित हैं। खिताब जीतने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। 16 दिसंबर को फाइनल मुकाबला होगा। इसमें मिस नॉर्थ इंडिया चुनी जानी है। वे अपनी जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed