फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Laborer's son Raj Kapoor won gold medal in boxing kullu himach

मजदूर के बेटे राजकपूर ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, अब नेशनल में दिखाएंगे दमखम

Tue, 24 Sep 2019 10:10 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Laborer's son Raj Kapoor won gold medal in boxing kullu himach
छात्र राज कपूर - फोटो : अमर उजाला

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में नौवीं कक्षा के छात्र राज कपूर ने मंडी जिले के सुंदरनगर में हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में किन्नौर के मुक्केबाज को शिकस्त दी।

विज्ञापन


अब राजकपूर चार अक्तूबर से मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राजकपूर के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों ने उनका भव्य स्वागत किया।  राजकपूर मूल रूप से गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इनके पिता अमरजीत और माता का नाम रीता पिछले आठ साल से कुल्लू में मजदूरी करते हैं। बेटे राजकपूर की सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। भुंतर स्कूल के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने कहा कि स्कूल के छात्र राज कपूर ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र  की पढ़ाई का खर्चा अब स्कूल प्रबंधन उठाएगा। राज कपूर ने जीत का श्रेय अध्यापकों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed