{"_id":"5a5e13394f1c1b80268b4b60","slug":"kritika-thakur-got-first-prize-in-postage-stamp-design","type":"story","status":"publish","title_hn":" डाक टिकट डिजाइन स्पर्धा में हिमाचल की बेटी देश में अव्वल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
डाक टिकट डिजाइन स्पर्धा में हिमाचल की बेटी देश में अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
Updated Tue, 16 Jan 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की एक और बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता के पहली से पांचवीं व छठी से दसवीं छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में उपमंडल के गांव ग्यूण की 9वीं कक्षा की छात्रा कृतिका ठाकुर ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
भारतीय डाक विभाग की ओर से देशभर में घोंसला विषय पर यह स्पर्धा करवाई गई थी। इस उपलब्धि से छात्रा ने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। बेटी की इस सफलता से पिता जगदीश ठाकुर और माता सलोचना देवी बेहद खुश हैं।
छात्रा सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर कमला देवी को दिया है। कृतिका को देशभर में पहला स्थान पाने पर भारतीय डाक विभाग ने 10 हजार का नकद इनाम दिया और उसके डिजाइन की सराहना की है। छात्रा पेंटिंग, डांसिंग और खेलकूद में रुचि रखती है। छात्रा के पिता जगदीश ठाकुर कारोबारी हैं।