फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Komal Sharma in Grand Finale of Kisme Kitna Hai Dum.

‘किसमें कितना है दम’ के ग्रैंड फिनाले में दम दिखाएगी हिमाचल की ये बेटी

Fri, 19 Aug 2016 11:28 AM IST
सुशील शर्मा/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Fri, 19 Aug 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Komal Sharma in Grand Finale of Kisme Kitna Hai Dum.
कोमल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटी ने रिएलिटी शो किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले में एंट्री कर ली है। मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की भरौरी पंचायत निवासी कोमल शर्मा इंटरनेशनल स्कूल नवाही में 11वीं की छात्रा हैं।

विज्ञापन


डीडी पंजाबी चैनल की टीम ने कोमल शर्मा के स्कूल और घर पहुंचकर अध्यापकों, माता-पिता, दादा, ताया-ताई सहित गांव के लोगों को कैमरे में कैद किया। यह कार्यक्रम जल्द डीडी पंजाबी पर प्रसारित होगा। इसके निर्माता और निर्देशक वरुण बंसल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोमल शर्मा प्री फिनाले में पहुंच चुकी हैं। वह अपनी प्रतिभा के दम पर यहां तक पहुंची हैं। कार्यक्रम का सेमीफाइनल शिमला में हुआ। कहा कि किसमें कितना है दम शो का दूसरा सीजन है। इसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के बच्चे जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई में भी अव्वल है कोमल, मां है स्कूल टीचर

Komal Sharma in Grand Finale of Kisme Kitna Hai Dum.

कोमल की माता भावना शर्मा इंटरनेशनल स्कूल नवाही में अध्यापिका हैं। पिता राजेश शर्मा सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। कोमल की उपलब्धि पर घर और गांव में खुशी का माहौल है। उनके अभिभावकों का कहना है कि कोमल डांस के साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं।

कोमल को कई मेडल शिक्षा क्षेत्र में भी मिल चुके हैं। दादा चमनलाल शर्मा, ताया सुशील कुमार, ताई सुषमा शर्मा, भाई शुभम शर्मा, आदित्य शर्मा, आरुष शर्मा, चाचा सुरेश कुमार, चाची तनुजा शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद शर्मा, प्रवीण कुमार, ब्यास देव, हेमराज, राजेन्द्र शर्मा, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह ने फाइनल में जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed