{"_id":"5aec68514f1c1b62098b82f3","slug":"kishan-of-mandi-won-gold-in-four-hundred-meter-race-at-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के बेटे ने जालंधर में चार सौ मीटर दौड़ में जीता गोल्ड ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के बेटे ने जालंधर में चार सौ मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Fri, 04 May 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी भी युवा धावक के कदम नहीं रोक पाई। सरकाघाट के तहत अप्पर बरोट के किशन (20) ने जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किशन ने 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित स्पर्धा में चार सौ मीटर दौड़ 58.40 सेकंड में पूरी की और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जून में वह श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन
एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से उसे नेपाल में कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए 15 मई को वह नेपाल के लिए रवाना होगा। साधारण परिवार में पैदा हुए इस होनहार खिलाड़ी के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था।
विज्ञापन
पिता के देहांत के बाद कठिन आर्थिक हालातों में माता अमरती देवी ने ही किशन का पालन-पोषण करके उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसके अलावा इसके दादा की भी अहम भूमिका रही है। किशन ने बताया कि स्कूल लेवल से ही उसने अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कई मैराथन और हाफ मैराथन में भाग लेकर मेडल जीते हैं। वर्तमान में किशन पंजाब के पटियाला में सीटीआई कर रहा है। किशन ने बताया कि वह ओलंपिक में भाग लेकर अपने देश का नाम रोशन करना चाहता है।