{"_id":"60fab706ae6cc910fb1eda6e","slug":"kinnaur-s-sneha-won-gold-medal-in-national-youth-boxing-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर की स्नेहा ने हासिल किया स्वर्ण पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर की स्नेहा ने हासिल किया स्वर्ण पदक
Fri, 23 Jul 2021 06:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:03 PM IST
सार
बॉक्सिंग कोच उपेंद्र नेगी ने बताया कि जिले से राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 3 खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिनमें 2 युवतियां और 1 युवक शामिल है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने स्नेहा को स्वर्ण पदक जीतने और रितू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
किन्नौर की स्नेहा ने जीता स्वर्ण पदक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक हासिल किया है। हरियाणा राज्य के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर जिला कि स्नेहा ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है जबकि 52 किलोग्राम भार वर्ग में रितू ने कांस्य पदक हासिल किया है। यह जानकारी देते हुए बॉक्सिंग कोच उपेंद्र नेगी ने बताया कि जिले से राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 3 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
विज्ञापन
जिनमें 2 युवतियां और 1 युवक शामिल है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने स्नेहा को स्वर्ण पदक जीतने और रितू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होनें कहा कि उनकी इस जीत से प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन हुआ है। इन खिलाडियों की जीत से जिला के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उपायुक्त ने खेल विभाग और जेएसडब्लयु प्रबंधन को भी बधाई दी है जिनके संयुक्त प्रयासों ने जिले में खेल प्रतिभाओं को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन