{"_id":"5b430f7c4f1c1b55238b5451","slug":"kavita-play-a-lead-role-in-punjabi-album","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी एलबम में धमाल मचाने को तैयार कविता","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पंजाबी एलबम में धमाल मचाने को तैयार कविता
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह डिग्री कॉलेज पांवटा की छात्रा कविता पुंडीर पंजाबी एलबम में लीड रोल में नजर आएंगी। मिस करदियां तो होणिएं जरूर... एलबम की पंजाब के विभिन्न स्थलों पर शूटिंग पूरी हो गई है। शीघ्र एलबम बाजार में आएगी। कविता इससे पहले एक चैनल के डांसिंग कार्यक्रम कें फिनाले तक धमाल मचा चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पिछले वर्ष मिस आईवा हिमाचल का खिताब जीता था। कविता पुंडीर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पहली बार पंजाबी एलबम सांग का लीड रोल मिला है। इससे पहले एक पंजाबी गीत में सेकेंड लीड रोल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
एलबम की शूटिंग पूरी हो गई है। पंजाब के अपरा फिल्लौर और डीएवी कॉलेज आदि में शूटिंग हुई है। इसमें सिंगर व एक्टर सोनू कलेर के साथ लीड रोल में हैं। पंजाबी एलबम के गीत के निदेशक एमके हैं।
विज्ञापन
कविता ने कहा कि शिक्षा के साथ बचपन से ही डांसिंग, मॉडलिंग व एक्टिंग में दिलचस्पी रही है। कविता मूल रुप से गिरिपार की सखोली पंचायत के बिराखना गांव की हैं। उनके पिता जगत सिंह पुंडीर और मां गीता पुंडीर समेत परिजन बेटी के पंजाबी एलबम में लीड रोल मिलने से उत्साहित हैं।
पांवटा कॉलेज में बीएससी में शिक्षारत छात्रा एक टीवी रियलिटी शो के फिनाले तक पहुंची थीं। इसके बाद पिछले वर्ष मिस आईवा हिमाचल खिताब भी जीत चुकी हैं।