{"_id":"5aeeb5324f1c1b9c098b870e","slug":"kavita-bramta-to-act-in-star-bharat-serial-crime-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्राइम पेट्रोल’ में नजर आएगी हिमाचल की ये बेटी, फिल्म में भी काम करने का ऑफर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
‘क्राइम पेट्रोल’ में नजर आएगी हिमाचल की ये बेटी, फिल्म में भी काम करने का ऑफर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 06 May 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की एक और बेटी छोटे और बड़े परदे पर धमाल मचा रही हैं। शिमला के रोहड़ू की कविता ब्रामटा जल्द ही स्टार भारत के चर्चित सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ में नजर आएंगी। सरकारी स्कूल करासा से पढ़ी कविता ने अपने कॅरिअर की शुरुआत मॉडलिंग से की।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाबी फिल्म दास्तां-ए-सरहिंद में भी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो जल्द ही बड़े परदे पर दिखेगी। वह एक मराठी फिल्म में भी काम करने जा रही हैं। अमर उजाला से बातचीत में कविता ने बताया कि हाल ही दिल्ली में एनिग्मा मिस और मिसेज इंडिया कार्यक्रम में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता।
विज्ञापन
इसमें 20 राज्यों की प्रतिभागियों ने शिरकत की। केमिस्ट्री मिस दिवा इंडिया स्पर्धा में भी ब्यूटीफुल हेयर और मिस दिवा लाइफस्टाइल का खिताब पा चुकी हैं। इसके अलावा लखनऊ में हुए मिस एवं मिस्टर फैशनिस्टा सीजन 6 में भी दूसरा खिताब पाया। चंडीगढ़ में मर्चेंट नेवी के शो में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं।
विज्ञापन
एक पंजाबी गीत की शूटिंग भी कविता ने की है। कविता का कहना है कि पिता बलवीर सिंह और मां भाग्या देवी ने उसे इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। वह मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल में किसी कार्यक्रम में उन्हें मंच मिलता है तो वह खुशी-खुशी काम करना चाहेंगी।