फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kashika patiyal song on you tube, 3 lakh downlaod in one day

यू-ट्यूब पर इस गाने ने मचाई धूम, एक दिन में तीन लाख बार देखा गया

Sat, 25 Mar 2017 08:30 AM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kashika patiyal song on you tube, 3 lakh downlaod in one day

पहाड़ी व पंजाबी गीतों में अपनी दिलकश अदाओं से सुर्खियों में आई बिलासपुर की काशिका पटियाल ने अब हिंदी गीत में धमाल मचा दी है। हाल ही में काशिका का बेखबर... हिंदी गीत लांच हुआ है। यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर इस गाने की खूब धूम है।

विज्ञापन


इस गीत को एक दिन में करीब तीन लाख बार देखा जा चुका है। गीत को 23 मार्च को लॉन्‍च किया गया था। स्नो लैपर्ड प्रोडक्शन के बैनर तले बनाए गए इस गीत को अपूर्व मृदुल ने कंपोज किया है जबकि अल्तमश अली ने गीत में अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन


इस गीत को राजीव ठाकुर के निर्देशन में मंडी की बरोट बैली व मनाली की विभिन्न जगहों पर फिल्माया गया है। शूटिंग जनवरी में की गई थी। गीत के माध्यम से हिमाचल की खूबसूरती को भी बखूबी तरीके से दिखाया गया है। गीत के फिल्मांकन में मुकेश लाख्टा ने प्रोडक्शन मैनेजर व पॉली ने सह-निर्देशक के रूप में काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर गीत की धूम

Kashika patiyal song on you tube, 3 lakh downlaod in one day

बताते चलें कि पहाड़ी, पंजाबी व हिंदी गीतों में काशिका पटियाल एक चर्चित चेहरा बन चुकी हैं। इससे पहले काशिका पटियाल पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के गीत तूंबा वजदा..., द लैंडर्स के गीत किंग क्विन..., गुरनजर के गीत बेवफा..., अतुल शर्मा के गीत भूले से भी कभी..., लमन के गीत पीया ना जा... व सुल्तान... सहित कई गीतों में अभिनय कर चुकी हैं। मूल रूप से बिलासपुर जिला के कोसरियां सेक्टर की रहने वाली 21 वर्षीय काशिका पटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर से बॉयोटेक कर चुकी हैं। 

अमर उजाला से विशेष बातचीत में काशिका ने बताया कि उनका लक्ष्य बॉलीवुड में जाने का है जिसके लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। उनका कहना है कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता। किसी भी काम को यदि सच्चे मन व मेहनत से किया जाए तो वह खुद-ब-खुद बड़ा हो जाता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके कई और गीत लॉन्‍च होंगे जिसकी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed