कर्ण को जर्मनी में मिला 36 लाख का पैकेज, तमन्ना को हंगरी से स्कॉलरशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर जिला के शौंग गांव के रिटायर्ड आरबीआई ऑफिसर ज्ञान विद्या नेगी के पुत्र कर्ण नेगी को जर्मनी की कंपनी ने 36 लाख रुपये के सालाना पैकेज की पेशकश की है। बेटे की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है।
कर्ण नेगी ने नई दिल्ली से बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम रोहतक हरियाणा से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद उनकी पहली प्लेसमेंट जर्मन कंपनी क्लास लिमिटेड में हुई।
कर्ण नेगी की इस कामयाबी पर उनकी माता सुरेंद्र नेगी ने बताया कि जर्मनी में बेटे का प्लेसमेंट लेटर मिलते से वह काफी खुश हैं। कहा कि बेटा 28 जून को जर्मनी के लिए रवाना हो गया।
तमन्ना को हंगरी से स्कॉलरशिप
कांगड़ा जिले के हरिपुर क्षेत्र के झकलेड़ की तमन्ना चंबयाल ने विदेश में पढ़ने के लिए हंगरी की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्टीपेन्डियम हंगरिकम स्कॉलरशिप प्राप्त किया है। तमन्ना हिमाचल की इकलौती बेटी है, जिसने इस वर्ष कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री करने के लिए यह स्कॉलरशिप प्राप्त की है।
स्कॉलरशिप को प्राप्त करने की तैयारी करवाने वाले राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्राध्यापक डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि इस तरह की उपलब्धि के लिए विद्यार्थी को कई तरह की कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इसके लिए लगातार प्रयासों के साथ-साथ लग्न व कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।
उन्होंने बताया कि ढलियारा महाविद्यालय से पिछले वर्ष भी एक और बेटी यशिला शर्मा ने एप्लाइड इकोनॉमिक्स की स्नातक डिग्री के लिए यह उपलब्धि प्राप्त की थी। इधर, बेटी की उपलब्धि पर राकेश कुमार चंबयाल और संजुला फूले नहीं समा रहे।