मिस्त्री की बेटी ने छुआ कामयाबी का आकाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिलें खुद-ब-खुद आपकी तरफ चली आती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है शिमला की कंवलप्रीत ने। शिमला के टुटू की रहने वाली कंवलप्रीत कौर ने युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। साधारण परिवार की रहने वाली कंवलप्रीत ने 24 साल की उम्र में अलाइड सर्विस की परीक्षा पास की है।
कंवलप्रीत का चयन इंस्पेक्टर, फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर के पद पर हुआ है। कंवलप्रीत कहती हैं कि आपकी मेहनत हमेशा रंग लाती है। कंवलप्रीत ने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की है। इनके पिता मिस्त्री का काम करते हैं। माता सिमरणजीत कौर गृहिणी हैं।
भाई अजयप्रीत बीएसएसी करने के बाद अभी हाल ही में पुलिस में भर्ती हुए हैं। कंवलप्रीत की शिक्षा टुटू से हुई है। आरकेएमवी से नॉन मेडिकल में बीएससी की डिग्री हासिल की। एचपीयू से बीएड करने के बाद अभी कैमिस्ट्री में एमएससी कर रही थीं। कंवलप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों को दिया है।
एचएएस बनना है सपना
कंवलप्रीत ने बताया कि एचएएस बनना चाहती हैं। इस साल हुई एचएएस की परीक्षा भी उन्होंने दी है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की संब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा भी पास कर ली है, जिसका हाल में इंटरव्यू हुआ है।
रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई की
कंवलप्रीत ने बताया कि अलाइड सर्विस परीक्षा के लिए उन्होंने रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई की। जब भी वक्त मिलता लाइब्रेरी में पढ़ने बैठ जाती। पढ़ाई के बाद वे अपने दोस्तों के साथ इसका रिवीजन भी करती थी।
युवाओं को संदेश
कंवलप्रीत ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि खुद पर भरोसा रखें। हम नहीं कर सकते की भावना से बाहर आकर जीतोड़ मेहनत करें क्योंकि मेहनत हमेशा रंग लाती है। उन्होंने कहा कि कोचिंग पर निर्भर न रहकर युवा सेल्फ स्टडी करें।
30 मिनट तक चला इंटरव्यू
कंवलप्रीत ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान प्रदेश लोक सेवा आयोग के पैनल ने उनसे करीब 30 मिनट तक सवाल पूछे । जिनमें ज्यादातर सवाल शिमला के समसामयिक मुद्दों से संबंधित थे।