{"_id":"5b7d5d0442c79206ed67cea7","slug":"kangra-s-daughter-wins-gold-medal-in-grappling-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में कांगड़ा की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में कांगड़ा की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
11वीं नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में राजा का तालाब के दाहव गांव की रीना ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहलवान काला की बेटी ने नेशनल ग्रैपलिंग अंडर-17 जूनियर महिला कुश्ती 60 किलोग्राम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
भारतीय ग्रैपलिंग संघ ने 18 और 19 अगस्त को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें 21 राज्यों के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया
विज्ञापन
। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब रीना कजाकिस्तान में छह से नौ सितंबर को होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले रीना ने ज्वाली में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर 18-19 अगस्त को रोहतक में हुई प्रतियोगिता की पात्रता हासिल की थी। हिमाचल ग्रैपलिंग संघ के महासचिव अमित कुमार चौधरी ने रीना को बधाई दी है। रीना दयानंद पब्लिक स्कूल राजा का तालाब में 12वीं की छात्रा हैं।
उनके पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। रीना का लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करना है, लेकिन परिवार की माली हालत उनके लक्ष्य हासिल करने के सपने में बाधक बनी हुई है।
रीना और उनके परिजनों ने सरकार तथा जन प्रतिनिधियों से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई है, ताकि विश्व चैंपियन बनने का उनका सपना साकार हो सके।