फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kalpana of solan participated in mumbai marathon

देश की सबसे बड़ी मैराथन में दौड़ी हिमाचल की ये बेटी, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
kalpana of solan participated in mumbai marathon

देश की सबसे बड़ी मुंबई मैराथन में हिमाचल की बेटी ने भी दौड़ लगाई। मुंबई मैराथन में दौड़कर सोलन की कल्पना का सपना आखिर पूरा हो गया। सोलन के ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी की 42 वर्षीय प्रवक्ता कल्पना परमार ने सबसे बड़ी व इंटरनेशनल मुंबई मैराथन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन


इसमें देश-विदेश के करीब 44 हजार धावकों ने भाग लिया। इसमें कल्पना हिमाचल प्रदेश की एकमात्रक धावक थीं। मैराथन में उन्होंने 42 किमी की दौड़ को पूरा किया। मैराथन 21 जनवरी को मुंबई में हुई। किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में वर्ल्ड मास्टर प्रतियोगिता में वह 40 प्लस आयु वर्ग से 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) की दौड़ लगाने वाली एकमात्र एशियन महिला थी। वर्ष 2016 में देहरादून मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कल्पना परमार 10 जून 2017 को मुंबई में आयोजित 12 घंटे की स्टेडियम रन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। नवंबर 2017 में देहरादून में 21 किमी हाफ मैराथन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। वहीं बंगलूरू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की 10 किलोमीटर दौड़ और दिल्ली में 21 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय

हाफ मैराथन में भी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इसके अलावा चंडीगढ़ नाइट मैराथन, बिग चंडीगढ़ मैराथन, बद्दी मैराथन, जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन मैराथन, बेटी बचाओ मैराथन में भी भाग ले चुकी हैं। 


कल्पना का कहना है कि पहली बार उन्होंने फुल मैराथन यानी 42 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। इससे उनका फुल मैराथन का सपना साकार हुआ। उन्होंने छठी क्लास में ही हॉकी की स्टिक थाम ली थी। हॉकी छोड़ने के बाद एथलेटिक्स और लंबी दूरी की रेस में भाग लेना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed