फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalpana of Manali debut in Marathi films

मनाली की कल्पना का मराठी फिल्मों में पदार्पण

Thu, 31 Jan 2019 05:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 31 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Kalpana of Manali debut in Marathi films

वर्ष 2017 में मिसेज इंडिया और 2018 में शंघाई चीन में मिसेज एशिया फोटोजेनिक का खिताब जीतने वाली कल्पना ने मराठी फिल्मों में पदार्पण कर लिया है। लाहौल की चौखंग गांव की कल्पना इन दिनों मनाली में मराठी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


मराठी फिल्म में वह प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और मराठी अभिनेता अशोक श्राफ के साथ नजर आएंगी। शूटिंग मनाली के प्रीणी और शुरू में चल रही है। निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता शशांक उपधिकर जिन्होंने हिंदी फिल्म अन्ना हजारे के कारण सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन

उन्होंने कल्पना को अपनी मराठी फिल्म में मेहमान कलाकार के तौर पर लिया है। उनके पति प्रेम ठाकुर ने भी गिटार वादक का रोल अदा किया है। प्रेम ठाकुर ने कहा कि कल्पना ठाकुर के प्रत्येक शॉट पहली टेक पर ही ओके हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मराठी गीत के धुन के साथ उन्होंने अपने शॉट पूरे किया। गत तीन महीने से पद्मिनी कोल्हापुरे मनाली की नैसर्गिक वादियों में मराठी फिल्म प्रयास की शूटिंग में व्यस्त हैं। काफी समय से कल्पना के साथ व्यतीत कर मनाली के विषय जानकारी हासिल कर रही हैं।



कल्पना के पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और व्यर्थ वस्तुओं के पुन: प्रयोग की जानकारी पाकर फिल्म प्रयास के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता शशांक उपधिकर और पद्मिनी कोल्हापुरे उनसे बहुत प्रभावित हुए हैं। शशांक ने कल्पना को आने वाली फिल्मों में भी महत्वपूर्ण रोल देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed