{"_id":"5e132e808ebc3e879279791a","slug":"jyoti-thakur-of-himachal-gets-the-title-of-mrs-himachal-and-north","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति ठाकुर के सिर सजा मिसेज हिमाचल और नॉर्थ का खिताब","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
ज्योति ठाकुर के सिर सजा मिसेज हिमाचल और नॉर्थ का खिताब
Mon, 06 Jan 2020 06:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
ज्योति ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी के सरकाघाट तहसील के गांव हियूं की ज्योति ठाकुर मिसेज हिमाचल और मिसेज नॉर्थ जोन बनी हैं। चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान की प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तीन इवेंट मिस, मिसेज और क्लासिकल में से ज्योति ने मिसेज वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन
उन्होंने मिसेज हिमाचल, मिसेज नॉर्थ का खिताब जीता और सिंगापुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। ज्योति वर्तमान में हमीरपुर के प्रतापनगर में रहती हैं। इनके पति अजय कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। इनका 10 साल का बेटा और छह साल की बेटी है। ज्योति ने कहा कि उन्हें मॉडलिंग का शौक है। उन्होंने सफलता का श्रेय पति अजय कुमार को दिया।
विज्ञापन