फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JEE Main Topper sarthak gupta interview

सेल्फ स्टडी से पाई जा सकती है सफलता: सार्थक

Mon, 21 Jan 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
JEE Main Topper sarthak gupta interview
सार्थक गुप्ता

जिंदगी में कुछ भी हासिल करने के लिए सेल्फ स्टडी करना बहुत जरूरी है, तभी कोई मुकाम को हासिल किया जा सकता है। यह बात जेई मेन में टॉप करने वाले सार्थक गुप्ता ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत के दौरन कही। उनका सपना आईआईटी ज्वाइन करना है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका पढ़ाई के अलावा ध्यान किसी और चीज की ओर ध्यान नहीं गया। वह रात के समय में भी नींद न आने तक पढ़ाई करते थे। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ से कोचिंग भी ली थी लेकिन कोचिंग को तवज्जो न देते हुए उन्होंने खुद की मेहनत के साथ सेल्फ स्टडी को सफलता का राज बताया।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पढ़ाई बीएल पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई को पूरा किया। इसके बाद उन्होंने जेई मेन की तैयारी करनी शुरू की। उनके पिता जोगिंद्र गुप्ता जो चार्टेड अकाउंटेंट है जबकि माता शैफाली गुप्ता गृहणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। सार्थक ने कहा कि मेहनत करने पर ही इंसान को सफलता जरूर मिलती है। सार्थक ने जेई मेन में 99 .89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सोलन ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed