फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Javed ullhat of Himachal will be referee in the National Competition of Kick Boxing

किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी होंगे हिमाचल के जावेद उल्फत

Tue, 17 Jul 2018 10:33 AM IST
पंकज तन्हा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
पंकज तन्हा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 17 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Javed ullhat of Himachal will be referee in the National Competition of Kick Boxing

ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक और नाहन निवासी जावेद उल्फत को किक बॉक्सिंग का राष्ट्रीय जज और रेफरी नियुक्त किया गया है। जावेद उल्फत अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली किक बॉक्सिंग स्पर्धा में जज और रेफरी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।      

विज्ञापन


उन्होंने यह उपलब्धि राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग महासंघ और पंजाबी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान हासिल की। शिविर 12 से 15 जुलाई तक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में हुआ। इसमें देश भर से 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण महासंघ के राष्ट्रीय तकनीकी निदेशक वीएस रावत ने दी। इसके बाद प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें किक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर के जज और रेफरी की भूमिका के लिए चयनित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल से मार्शल आर्ट को बढ़ावा दे रहे जावेद

Javed ullhat of Himachal will be referee in the National Competition of Kick Boxing

समापन समारोह में जावेद उल्फत को राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष योगेश शाद, राष्ट्रीय तकनीकी निदेशक वीएस रावत, राष्ट्रीय खेल निदेशक डॉ. गुरदीप कौर रंधावा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। 

इस अवसर पर नॉर्थ इंडिया किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संदीप कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जावेद उल्फत 12 साल से नाहन में मार्शल आर्ट को बढ़ावा दे रहे हैं।

जावेद ने कहा कि 27 से 30 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा करवाई जा रही है। इसमें सिरमौर से भी खिलाड़ी भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed