पेरिस में भारत की चुनौती पेश करेगी चौंतड़ा की जेनिश भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा की जेनिश भारती पेरिस में मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे मिस भारत पंजाब में बतौर गेस्ट जज शिरकत करेंगी। मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स ब्यूटी कंपीटिशन सितंबर माह में होगा।
दिल्ली में राइजिंग ऑफ एशिया का खिताब जीतने के बाद पहली बार मंडी पहुंची जेनिश का चौंतड़ा में विधायक प्रकाश राणा ने स्वागत किया। इससे पहले मंडी में जेनिश ने प्रेसवार्ता की।
जेनिश ने सफलता का श्रेय इनको दिया
उन्होंने कहा कि मिस ग्लोरी नॉर्थ इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्हें दिल्ली में बड़े इवेंट में भाग लेने का मौका मिला। इस इवेंट में उन्होंने राइजिंग ऑफ एशिया का खिताब अपने नाम किया।
अब इसी जीत के आधार पर इंटरनेशनल ब्यूटी कंपीटिशन में भाग लेने का मौका मिला है। जेनिश ने सफलता का श्रेय माता पद्मा भाटिया और पिता चरण दास को दिया। उनके साथ सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिरसा नवीन भटेजा भी उपस्थित रहे।