मिस ग्लोरी नॉर्थ इंडिया बनीं हिमाचल की जेनिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा पंचायत की जेनिश भारती उर्फ शालू मिस ग्लोरी नॉर्थ इंडिया बन गई हैं। दिल्ली में आयोजित मिस ग्लोरी नॉर्थ इंडिया ब्यूटी कंपीटिशन 2018 में देशभर की 25 प्रतिभागियों को पछाड़कर जेनिश ने यह खिताब जीता।
यह इवेंट जीतने के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी कंपीटिशन शो के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे अब मिस इंडिया कांटिनेंट 2018 और मिस अखंड भारत 2019 स्पर्धा में भाग लेंगी।
दिल्ली में सेव तिब्बत फ्रॉम चाइना संस्था के बैनर तले आयोजित मिस ग्लोरी नॉर्थ इंडिया ब्यूटी कंपीटीशन में जेनिश भारती ने तीनों राउंड में बढ़त बनाकर हरियाणा, पंजाब, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़ और देश भर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 25
प्रतिभागियों को पछाड़ कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
जेनिश को बचपन से था मॉडलिंग का शौक
जेनिश ने मिस इंडिया फैमिना के प्रतियोगिता से इसे ब्यूटी कंपीटिशन के लिए क्वालिफाई किया था। जेनिश के पिता चरण सिंह हिमाचल पुलिस में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता पद्मा भाटिया प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।
जेनिश को बचपन से मॉडलिंग का शौक था। इससे पहले भी कई राष्ट्रीय इवेंट में भाग ले चुकी हैं, लेकिन उनकी यह सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।
अमर उजाला से विशेष बातचीत में जेनिश ने कहा कि वे अपनी इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। अब उनकी नजर मिस इंडिया कांटिनेंट 2018 और मिस अखंड भारत 2019 के खिताब पर है।