{"_id":"5a65e48b4f1c1b6b268b5e6d","slug":"jahnvi-sharma-won-miss-teen-glory-of-universe-international-award","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल की इस बेटी ने जीता मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल का ताज","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की इस बेटी ने जीता मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल का ताज
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी ने मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल का ताज जीता है। धर्मशाला की जाह्नवी शर्मा ने सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल का खिताब जीतकर कांगड़ा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
शिमला के गेयटी थियेटर में 16 से 21 जनवरी तक हुई प्रतियोगिता में धर्मशाला की जाह्नवी शर्मा ने यह खिताब हासिल किया है। खिताब जीतने पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल ने जाह्नवी को क्राउन पहनाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता के तीन वर्ग थे। मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल में बंगलूरू, केरल, चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली और आगरा की युवतियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
पांच राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में जाह्नवी ने सभी राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके आधार पर निर्णायक मंडल ने उसे मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स इंटरनेशनल के खिताब से नवाजा।
वर्तमान में जाह्नवी धर्मशाला कॉलेज में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। साथ ही एनआईआईटी धर्मशाला से बैंकिंग और फाइनांस का कोर्स कर रही है। इससे पहले भी वह कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं, जबकि भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा।