{"_id":"5a953dde4f1c1b8e238bb14d","slug":"jabna-chauhan-of-himachal-gave-her-suggestions-on-ujjwala-yojana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उज्ज्वला योजना पर देश की सबसे युवा प्रधान ने दिए ये सुझाव","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उज्ज्वला योजना पर देश की सबसे युवा प्रधान ने दिए ये सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर (मंडी)
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे युवा प्रधान जबना चौहान ने झारखंड की राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
दो दिवसीय सम्मेलन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए जबना ने इस योजना के कार्यान्वयन पर विचार रखे। हिमाचल योजना की क्या स्थिति है, क्या सुधार किए जा सकते हैं, इस पर भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
देश की चुनिंदा 4 महिला सरपंच ने रखी अपनी बात
सोमवार को सम्मेलन का शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवीर दास ने किया। अध्यक्षता केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व भर के 10 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
देश की चुनिंदा 4 महिला सरपंच अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रख रही हैं। सम्मेलन में भाग लेने के बाद जबना चौहान 28 फरवरी को झारखंड के जिला छतरपुर में महिला सखी मंडल और युवा समूह के सम्मेलन में विशेष तौर पर भाग लेंगी।
इसमें वे झारखंड की नारी शक्ति को स्वच्छता तथा नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगी। जबना चौहान के लिए विशेष तौर पर आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में स्थानीय उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे।