{"_id":"5ae8168d4f1c1b87098b738a","slug":"jabna-chauhan-in-100-most-powerful-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सौ प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुई हिमाचल की ये बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
देश की सौ प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुई हिमाचल की ये बेटी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Tue, 01 May 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे युवा प्रधान हिमाचल की बेटी जबना चौहान का नाम देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हो गया है। जबना चौहान को दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण पर कार्य कर रहे देश की नामी संस्था वुमन इनोवेटर की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जबना चौहान को अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर भी दिया गया।
विज्ञापन
जबना ने कहा कि मेरे दिल में समाज के लिए कुछ अलग करने की इच्छा थी। इसलिए पंचायत प्रधान बनते ही अपनी पंचायत में स्वच्छता के क्षेत्र में काम किया और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ मुहिम शुरू कर पंचायत में शराबबंदी की। जबना चौहान ने इस सम्मान के लिए आयोजक समिति का आभार जताया है।