सिंगापुर और मलेशिया में देवभूमि की ईशा के जलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर और मलेशिया में हुई मिस ल्यूमियर इंटरनेशनल वर्ल्ड-2017 में हिमाचल की बेटी ईशा सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में 20 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें भारत की ओर से धर्मशाला की ईशा सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
मॉडलिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी ईशा इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। निकट भविष्य में ईशा सिंह नेक्सट इवेंट इंटरनेशनल के माध्यम से नेपाल में होने वाली मिस और मिस्टर थारू, जबकि मिस लुंबिनी सौंदर्य प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक भाग लेंगी।
अमर उजाला डॉट कॉम की मिस नॉर्थ इंडिया का जीत चुकी हैं ताज
ईशा सिंह के पिता विजय सिंह धर्मशाला में गैस एजेंसी का संचालन करते हैं। ईशा ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से बीबीए, जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है।
ईशा सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौक था। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए हर्ष का विषय है।
धर्मशाला की ईशा सिंह फेम मिस नॉर्थ इंडिया-2013 का खिताब अपने नाम कर चुकी है। अमर उजाला डॉट कॉम और श्री साईं एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में 2013 में आयोजित प्रतियोगिता में ईशा सिंह को विजेता घोषित किया गया था।
इसके बाद ईशा सिंह लगातार मॉडलिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।