{"_id":"58557aeb4f1c1b676f64d688","slug":"isha-selected-as-a-lieutenant-in-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने रोशन किया नाम, भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बेटी ने रोशन किया नाम, भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले के चंगर सेक्टर की बेटी ईशा कपूर सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई है। आर्म्ड फोर्सिज मेडिकल कॉलेज पूना से पासआउट होने के बाद 172 एमएच टिवरी कैंट पंजाब में कमीशन्ड ऑफिसर लेफ्टिनेंट नियुक्त हुई हैं। ईशा की उपलब्धि से घर परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। ईशा ने सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को दिया है।
विज्ञापन
ईशा के पिता मदन लाल कपूर ऊर्जा विभाग में जिला परियोजना अधिकारी और माता बिमला कपूर स्वास्थ्य विभाग में कक्ष परिचारिका हैं। छोटा भाई ऋषभ कपूर थापर यूनिवर्सिटी पटियाला में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। ईशा ने
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो डीएवी स्कूल बरमाणा तथा चंगर बिलासपुर से की है। ईशा ने भारतीय सेना में चयन के लिए अपने गुरुजनों और माता-पिता को इसका श्रेय दिया है। ईशा का कहना है कि देश की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है और अधिक से अधिक युवा सेना में सेवा करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन