फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPS Officer Rameshwar gets Internation award in geneva switzerland

जुब्बड़हट्टी के आईपीएस रामेश्वर को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

Thu, 29 Aug 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
IPS Officer Rameshwar gets Internation award in geneva switzerland
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के जुब्बड़हट्टी निवासी आईपीएस रामेश्वर सिंह ठाकुर को अमेरिका के प्रतिष्ठित पुरस्कार क्लार्क आर बेविन लॉ एनफोर्समेंट अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान बीस अगस्त को जेनेवा में दिया गया। आईपीएस 2003 बैच के अधिकारी इन दिनों केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

विज्ञापन


यह पुरस्कार अमेरिका के एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट से विश्व से ऐसे अधिकारियों को दिया जाता है जो वाइल्ड लाइफ क्राइम (वन्य प्राणियों के अंगों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली तस्करी) रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। रामेश्वर ठाकुर को यह पुरस्कार तस्करी रोकने को खुफिया नेटवर्क स्थापित करने के कार्य के लिए दिया है।
विज्ञापन


पुरस्कार लेने के बाद से वह अमेरिका में वाइल्ड लाइफ  विषय पर प्रशिक्षण लेने वाशिंगटन गए हैं। रामेश्वर के बड़े भाई जगदीश  ठाकुर, रामगोपाल ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर व नंदलाल ठाकुर ने बताया कि अपने अब तक के पुलिस अधिकारी के सेवाकाल में उनकी उनकी उपलब्धियों की फेहरिस्त लंबी है। पंजाब के फिल्लौर में पुलिस प्रशिक्षण में इन और आउट डोर गतिविधियों में प्रथम पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नौ साल तक प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा बल, एसपीजी में सेवाएं दे चुके हैं। 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक मिल चुका है। 1994 में पुलिस में जाने से पहले वह 1990 में भारतीय सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में हिमाचल पुलिस में डीआईजी पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed