देश के पहले दिव्यांग जो इंग्लैंड में चलाएंगे बल्ला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संगीत चौहान अब इंग्लैंड में हुनर दिखाएंगे। संगीत चौहान का ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर क्रिकेटर्स विद डिसएबलिटी (बीएसीडी) में पंजीकरण हो गया है। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें यह मौका मिला है। अब उनका ट्रॉयल लिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि संगीत भारत से पहले दिव्यांग हैं, जिनका एसोसिएशन में पंजीकरण हुआ है।
चौहान वर्तमान में भारतीय शारीरिक अक्षम क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं और यूपी टीम के उप कप्तान भी हैं। बीएसीडी में पंजीकरण करवाने के लिए संगीत चौहान छह वर्षों से आवेदन कर रहे थे। ट्रायल में हरी झंडी मिलने के बाद वह इंग्लैंड में कभी भी
किसी भी क्लब की ओर से क्रिकेट खेल सकेंगे। पंजीकरण के बाद अब संगीत को इंग्लैंड में खेलने के लिए आसानी होगी। वह इंग्लैंड में डिसएबल काउंटी भी खेल सकेंगे। वह इंग्लैंड जाकर खेल में सुधार कर सकेंगे।
यह है पंजीकरण की प्रक्रिया
वर्तमान में हिमाचल में कोचिंग व सुविधाओं के अभाव में ही वह यूपी की तरफ से खेल रहे हैं। अभी तक चौहान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेल चुके हैं। वह हिमाचल टीम के कप्तान भी रहे हैं। ट्राई सीरीज समेत अन्य चैंपियनशिप में वह भारत टीम की तरफ से
प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संगीत मंडी जिला के रूंझ क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि बीएसीडी में पंजीकरण होना उनके बेहद खास है। इसके लिए छह वर्षों से मेहनत कर रहा था। पंजीकरण होना मेरे सपने का पूरा होने जैसा है।
पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन रहती है। इसके लिए तीन राष्ट्रीय प्रमाण पत्र, मैच वीडियो, अभ्यास की वीडियो, पहचान पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन फार्म भरने के साथ देने होते हैं। बताया जाता है कि एसोसिएशन की तरफ से पंजीकरण बेहद कम किया जाता है।