फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian women cricket team player sushma verma village in shimla

आठ माह बाद घर लौटेगी सुषमा, गांव में जश्न की तैयारी

Wed, 26 Jul 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Jul 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Indian women cricket team player sushma verma village in shimla

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाली हिमाचल की बेटी सुषमा वर्मा के वापस लौटने पर उनके गांव में जश्न जैसा माहौल है। पिता भोपाल सिंह ने बताया कि पूरा गांव बेटी के स्वागत के लिए तैयार है। घर में लोग बधाइयां देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


दो तीन दिन में बेटी के घर पहुंचने की उम्मीद है। करीब आठ महीने बाद सुषमा गांव लौटने वाली है। स्वागत के लिए घर को भी सजाया जा रहा है। सुषमा की कामयाबी से उसके गांव में खुशी का माहौल। सब कह रहे हैं कि बेटी हो तो सुषमा जैसी।
विज्ञापन


शिमला के सुन्नी तहसील के एक छोटे से गांव गढेरी की रहने वाली सुषमा हैंडबॉल और वॉलीबाल में भी नेशनल तक खेल चुकी है। क्रिकेट का सफर शिमला में तब शुरू हुआ जब वह पोर्टमोर स्कूल में 11वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समरहिल में हुए ट्रायल में उनका एचपीसीए क्रिकेट अकादमी के लिए चयन हुआ। 2009 से 2014 तक एचपीसीए से प्रशिक्षण लेने के बाद सुषमा ने हिमाचल टीम की अगुवाई की। बाद में बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया में उनका चयन हो गया। साल 2015 से अब तक सुषमा टीम की नियमित खिलाड़ी बन गई है।


सुषमा से पहले इन खिलाड़ियों को मिल चुकी नौकरी
सुषमा से पहले कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को भी हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद दिया जा चुका है। इसके अलावा कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी भी इस समय इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed