फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Icon Award for hb negi kinnaur himachal

किन्नौर के एचबी नेगी को इंडियन आइकॉनिक अवार्ड

Fri, 25 Jan 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Indian Icon Award for hb negi kinnaur himachal

किन्नौर के युवा अधिकारी एचबी नेगी को राष्ट्रीय स्तर पर रियल फेलेवर्स समूह ने चंडीगढ़ में उत्तम नागरिक प्रशासन-2018 के इंडियन आइकॉनिक अवार्ड से नवाजा है। एक छोटे से गांव बटुरी के कृषक परिवार में जन्मे नेगी ने बतौर आयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के रूप में हिमाचल में जीएसटी कानून को कार्यान्वयन करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल ने की।प्रो. प्रेम सिंह चंदू माजरा सदस्य लोक सेवा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हुन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे। जीएसटी को प्रदेश में जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए नियम बनाए और जिन अधिकारियों ने सक्रिय रह कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में नेगी भी शामिल थे। 
विज्ञापन


एचबी नेगी की 1993 में भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और उत्पादन शुल्क) में चयनित होने पर सहायक आयुक्त के रूप में पटना आयुक्तालय में भारत-नेपाल सीमा पर तैनाती हुई। इन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला कल्पा से 1981 में दसवीं पास करने के पश्चात संजौली कॉलेज शिमला से इतिहास में ऑनर्स के साथ स्नातक की डिग्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू से 1987 में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर के पश्चात फरवरी 1988 में नाबार्ड में समूह के अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। 1990 में सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ में भी चयनित हुए थे। उन्होंने आईआईएम लखनऊ में आईएसबी हैदराबाद यू के में कैब्रिंज यूनिवर्सिटी और नीदरलैंड में नीड यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed