{"_id":"5a645f0c4f1c1bb2208b4717","slug":"india-won-gold-in-pesapallo-under-the-captainship-of-shalu-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की इस बेटी की कप्तानी में इंडिया ने जीता गोल्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की इस बेटी की कप्तानी में इंडिया ने जीता गोल्ड
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में आयोजित पेसापालो एशिया कप में भारत की टीम ने दबदबा बरकरार रखा। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की शालू शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। महिला टीम ने फाइनल में नेपाल को 6-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
मिक्स इवेंट में भी भूटान को 6-4 से हरा कर जीत हासिल की। महिला वर्ग में इंडिया टीम की कप्तानी हिमाचल की शालू शर्मा ने की। नेपाल में 17 से 19 जनवरी तक पेसापालो एशिया कप का आयोजन हुआ। इसमें इंडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग के फाइनल में भारत ने नेपाल को 6-0 से पराजित किया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की थी। क्वालीफाइंग मैच में भारत की टीम ने भूटान को 5 के मुकाबले 0 अंक से हराया था।
विज्ञापन
इसी तरह एशिया कप पेसापालो मिक्स इवेंट में भी भारत की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल में भारत की टीम ने भूटान को 6-4 से हराकर एशिया कप पर कब्जा जमाया।
गौरतलब है कि पेसापालो महिला वर्ग इंडियन टीम की कप्तान हिमाचल के गिरिपार की शमाह निवासी होनहार खिलाड़ी शालू शर्मा है। गिरिपार के टिंबी निवासी प्रकाश ठाकुर इंडियन मिक्स इवेंट विजेता टीम के सदस्य हैं।
इस जीत से हिमाचल, विशेषकर पांवटा व गिरिपार क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इंडिया पेसापलो टीम के कोच दिनेश कुमार व मैनेजर रेणुका दास ने कहा कि दोनों वर्गों में भारत की टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है।