{"_id":"5d3aaf3a8ebc3e6d22783462","slug":"india-star-proud-award-to-seven-year-drona-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल के द्रोण को इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सात साल के द्रोण को इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड
Fri, 26 Jul 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
चौपाल के छोटे से गांव बोधना के सात वर्षीय द्रोण को ड्रम बीटिंग, कैसियो प्लेइंग और एक्टिंग के लिए इंडिया स्टार प्राउड-2019 अवॉर्ड से नवाजा गया है। द्रोण रोहित ग्रोवर निर्देशित फिल्म गूगल में भी लीड रोल निभा चुके हैं। बालक प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात से चलने वाले तिरंगा कैंपेन से भी जुड़े हैं। वह सनी शर्मा की सांग एलबम राज में भी अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन
द्रोण की कलाकारी और हुनर देखकर बड़े-बड़े उस्ताद हैरत में पड़ जाते हैं। शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र कला के क्षेत्र में आसमान की बुलंदियों पर है। द्रोण ने ड्रम बीटिंग, कैसियो प्लेइंग और सिंगिंग में छोटी सी उम्र में मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
कला के प्रति जुनून ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। द्रोण पिछले दो सालों से ड्रम बीटिंग से जुड़े हैं। इसके लिए बीते साल देश के सबसे बड़े पुरस्कार इंडियन आइकॉन से नवाजा जा चुका है। द्रोण के पिता धर्मेंद्र चंदेल ने बताया कि द्रोण इन दिनों अपनी ऑडियो और वीडियो एलबम की तैयारी में लगे हैं। यह एलबम इस साल अंत तक मार्केट में आ जाएगी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र चंदेल ने बताया कि बेटे की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए उन्होंने उसकी पूरी दिनचर्या निर्धारित की है। अभी से स्टेज शो और कई दूसरे इवेंट्स के ऑफर आने शुरू हो गए हैं। बेटे की पढ़ाई के चलते अभी इन्हें ठुकराना पड़ा है। द्रोण का सपना प्रशासनिक अधिकारी अथवा बॉलीवुड कलाकार बनना है।