फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu women's volleyball team won north zone championship

25 यूनिवर्सिटी की टीमों को पछाड़ा,जीती नॉर्थ जोन चैंपियनशिप

Tue, 19 Sep 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Sep 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
hpu women's volleyball team won north zone championship

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की महिला वॉलीबाल टीम नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल चैंपियनशिप की विजेता रही। एचपीयू की टीम ने देश की नामी 25 यूनिवर्सिटी की टीमों को नॉक आउट कम लीग सिस्टम के तहत मात देकर खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


टीम कोच प्रीतम चौहान और टीम मैनेजर डा. शमशेर राठौर ने बताया कि 12 से 16 सितंबर तक नौणी वानिकी विश्वविद्यालय में हुई इस इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप में एचपीयू की खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। 
विज्ञापन


इसमें प्रारंभिक मुकाबलों में एचपीयू की टीम ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी आगरा और नैनीताल को, क्वालिफाई राउंड में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला को हराकर लीग सिस्टम में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को मात देकर जीत का क्रम जारी रखते हुए पहला स्थान पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की टीम ने नॉर्थ जोन महिला चैंपियनशिप जीती। इस जीत पर एचपीयू के खेल निदेशक डा. सुरेंद्र शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विवि की यह टीम केरल में अगले माह होने वाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेगी। 


चैंपियन टीम में ये खिलाड़ी रहीं शामिल
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप की विजेता रही एचपीयू की टीम की सदस्यों में धर्मशाला कॉलज की खिलाड़ी  कृतिका, हेमलता, आयुषि और मनीषा, मंडी की पल्लवी और कमलेश, शिमला आरकेएमवी की डिंपल और निवेदिता, ठियोग से वंदना, रोहड़ू से अंबिका, संजौली कॉलेज की छात्रा योशिता, नेरवा चौपाल कॉलेज की ईशु शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed