{"_id":"583d00d84f1c1b9345de5be7","slug":"hp-police-constable-shubham-won-gold-medal-in-air-rifle-at-all-india-police-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस के जवान का जलवा, एयर राइफल में जीता गोल्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल पुलिस के जवान का जलवा, एयर राइफल में जीता गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के छोटे से गांव कोलर निवासी शुभम कुंडलस ने दसवीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
केरल में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने यह गौरव हासिल किया। वर्तमान में किन्नौर में तैनात शुभम वर्ष 2012-13 से अभी तक शूटिंग प्रतियोगिता में एक दर्जन के करीब मेडल जीत चुके हैं। नेशनल में गोल्ड जीतना शुभम का सपना था।
विज्ञापन
शुभम का अगला टारगेट अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड जीतना है। यही नहीं पुणे में 12 दिसंबर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी शुभम क्वालीफाई कर चुके हैं। यहां पर वह व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ-साथ टीम इवेंट में भी हिमाचल के लिए सोना लाने की तैयारियों में जुट गए हैं। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
उनके पिता रणजीत सिंह भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। वह भी अच्छे शूटर हैं। समय-समय पर उन्होंने शुभम को राइफल शूटिंग के लिए प्रोत्साहित किया है। विभाग में आईपीएस अधिकारी बिंदु रानी सचदेवा, एसपी किन्नौर रोहित मालपानी व सब इंस्पेक्टर सुरेश उनके प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
शुभम ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में मेडल जीतने के लिए वह हर रोज तीन से चार घंटे अभ्यास कर रहे हैं। वह अपना अधिकतर समय शूटिंग रेंज में ही व्यतीत कर रहे हैं, जिससे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर अंकित हो सके।