{"_id":"5b795c4b42c79246633fce3d","slug":"honey-in-pro-boxing-championship-in-calcutta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में प्रो-बॉक्सिंग में दम दिखाएंगे हनी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कोलकाता में प्रो-बॉक्सिंग में दम दिखाएंगे हनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
Updated Sun, 19 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज विधानसभा क्षेत्र के बांदल गांव निवासी हंसराज ठाकुर उर्फ हनी प्रो-बॉक्सिंग में दम दिखाएंगे। किंग अमजद खान ने पहला मौका हनी को दिया है। यह हनी की प्रो डेब्यू फाइट होगी, जो फ्लाई वेट डिविजन में पंजाब के मनीष सिंह के साथ होगी।
विज्ञापन
फाइट कोलकाता में 8 सितंबर को होगी। इसे किंग अमजद खान बॉक्सिंग फाउंडेशन करवा रही है। इसके लिए चयनित होने का श्रेय हनी ने कोच सुरेश भेत्तन (शिमला) और कोच चंदन (दिल्ली) के साथ माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
हनी ने दसवीं तक शिक्षा हिमालयन पब्लिक स्कूल और इसके पश्चात 12वीं तक पंडोह स्कूल से पूरी की है। इसके बाद बॉक्सिंग का प्रशिक्षण गुरु परशुराम अवार्डी संजय यादव से लिया।
विज्ञापन
बाद में हनी ने जूडो की भी शिक्षा ली। इसमें राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल किया। इनके पिता का नाम जीतराम है। वे पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। माता का नाम नीरामणी है, जो गृहिणी हैं।