{"_id":"57583d454f1c1bcf389c5139","slug":"himachali-singer-rachana-arora-shines-in-punjabi-film-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हिमाचल की बेटी ने मचाया धमाल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हिमाचल की बेटी ने मचाया धमाल
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रचना अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की एक और बाला ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाया है। हाल ही में रिलीज हुए सेल्फी क्वीन गीत में हिमाचल की रचना अरोड़ा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। मूल रूप से रचना अरोड़ा शिमला की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
इस गीत को पंजाबी चैनल पीटीसी, जोश और टीवी तड़का में दिखाया जा रहा है। इसके अलावा यू-ट्यूब पर भी गीत को काफी लाइक मिल रहे हैं। अब तक करीब तीन लाख से अधिक दर्शक इस गीत को पसंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी निर्देशक 19 वर्षीय रचना अरोड़ा की अदाओं और अभिनय के कायल हो गए हैं। अब जल्द ही रचना पंजाबी फिल्मों में नजर आएंगी। सेल्फी क्वीन को पंजाबी गायक रिक सजलपुरिया और जन्नत कौर ने गाया है, जबकि गीत का निर्देशन तरणवीर सिंह जगपाल ने किया है। इस गीत को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में फिल्माया गया।
विज्ञापन
इससे पहले रचना अरोड़ा वादा गीत में दिखीं थीं। जिसे पंजाबी सिंगर अर्श बेनीपाल ने गाया था। इस गीत ने 9 एक्स टशन पर खूब धमाल मचाया था। अमर उजाला से बातचीत में रचना अरोड़ा ने बताया कि कई और पंजाबी गीतों को लेकर काम चल रहा है।
वे जल्द ही पंजाबी फिल्मों में भी एंट्री करेंगी। पंजाबी इंडस्ट्री में काम बहुत है, बस जरूरत है मेहनत की। साथ ही जब भी समय लगता है कि शिमला में रंगमंच से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयार रहती हूं।
गेयटी में 36 रानियों का महाराजा नाटक आज
शिमला निवासी रचना अरोड़ा रंगमंच से भी जुड़ी हैं। नौ जून को ओपन गेयटी थियेटर में मंचित होने वाले 36 रानियों का महाराजा नाटक में रचना अभिनय कर रही हैं। इससे पहले रचना ने मोहन राकेश की ओर से लिखित नाटक आषाढ़ का एक दिन में सशक्त अभिनय किया था। उनका कहना है कि रंगमंच से जुड़कर अभिनय की बारीकियों को सीखने का मौका मिलता है, जो कि भविष्य में उनके लिए काफी कारगर सिद्ध होगा।