बालीवुड गायक कुमार सानु के साथ आवाज देंगे नाटी किंग कुलदीप शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचली फिल्म ‘प्यारा हिमाचल’ में बॉलीवुड गायक कुमार सानु के साथ लोक गायक कुलदीप शर्मा अपनी आवाज देंगे। हिमाचल की लोक संस्कृति पर आधारित यह फिल्म दो महीने बाद रिलीज होने वाली है।
यह कहना है हिमाचल के पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा का। समर फेस्टिवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने आए कुलदीप शर्मा ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग खजियार, मंडी और सिरमौर में हुई है।
इसके अलावा उत्तराखंड की वादियों में भी कुछ दृश्य फिल्माए गए हैं। फिल्म में ...प्यारा हिमाचल, ...इक छैल छबीली छोरी, ...केई के चली गोरी और ...म्हारे देखना नजारा आदि गाने मुख्य रूप से उन्होंनेे कुमार सानु के साथ गाए हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरी होगी।
चोरी के गानों से हिट नहीं होते सिंगर, प्रतिभा होनी चाहिए
कुलदीप शर्मा ने कहा कि चोरी के गानों से कोई भी सिंगर हिट नहीं होता, हिट होने के लिए प्रतिभा चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वे हमेशा हिमाचल के परंपरागत गीतों को गाकर लोगों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं।
नशे को प्रोत्साहन देने वाले गानों से करता हूं परहेज: शर्मा
शर्मा ने बताया कि नशे को प्रोत्साहन देने वाले गानों से वे परहेज करते हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में कभी भी वे ऐसे गाने नहीं गाएंगे। उन्होंने दावा किया कि कई बार नशे से प्रोत्साहित गाने के आफर आए, लेकिन उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किए। साथ ही उन्होंने हिमाचल के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।