{"_id":"58d00e604f1c1b2e4a1a27f4","slug":"himachali-shooter-tejaswi-verma-won-gold-medal-in-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता की उड़ान भरने को बेताब है ये नन्हा शूटर, जीत चुका है गोल्ड मेडल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सफलता की उड़ान भरने को बेताब है ये नन्हा शूटर, जीत चुका है गोल्ड मेडल
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। इस कहावत पर पांवटा का नन्हा शूटर तेजस्वी वर्मा खरा उतर रहा है। तेजस्वी ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में चमक बिखेरना शुरू कर दिया है। तेजस्वी अपने आदर्श अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा, समरेश जंग व विजय कुमार की तरह शूटिंग क्षेत्र में नाम कमाना चाहता है।
विज्ञापन
वह उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेल चुका है। सब जूनियर शूटिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। शूटिंग में शानदार प्रदर्शन के चलते सीएम हरीश रावत भी तेजस्वी को सम्मानित कर चुके हैं। पांवटा निवासी उभरते शूटर तेजस्वी के पिता सचिन वर्मा ने बताया कि उसका बचपन से ही शूटिंग में रुझान रहा है।
विज्ञापन
वह डीपीजीजी देहरादून स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ रहा है। दूसरी कक्षा से ही जसपाल राणा की शूटिंग अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण के लिए जिद करने लगा। उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन की जसपाल राणा शूटिंग देहरादून में शूटिंग प्रतियोगिता हुई। 27 से 29 जनवरी तक चली स्पर्धा में तेजस्वी ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर व अंडर-10 वर्ग में 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल व कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में भी 10 मीटर एयर पिस्टल व सब जूनियर में एक सिल्वर मेडल जीता। 21 से 26 अगस्त तक चली उत्तराखंड राज्य स्तरीय शूटिंग में भी 10 मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर वर्ग में भी व्यक्तिगत स्पर्धा और टीम इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाया।