हिमाचली लोक गायक की बॉलीवुड में एंट्री, अलका याग्निक के साथ गाया गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्ट्रीट-24’ फिल्म से हिमाचली लोक गायक संजीव दीक्षित की बॉलीवुड में एंट्री होगी। बॉलीवुड की यह फिल्म नवंबर माह में मार्केट में आ जाएगी। फिल्म में अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, मास्टर सलीम के साथ संजीव दीक्षित प्ले बैक सिंगर हैं। वहीं फिल्म में दीनू
मौर्या मुख्य किरदार में होंगे, जबकि फिल्म में उनके विपरीत दक्षिण भारत और पंजाब की एक-एक अभिनेत्री काम करेगी। फिल्म में तू मेरी जिंदगी, तू मेरी खुशी.. गीत अलका के साथ रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अगले माह श्रेया घोषाल के साथ इसी फिल्म के लिए एक गीत रिकॉर्ड करेंगे।
परमोशन के लिए हिमाचल में करेंगे शो
इसके लिए म्यूजिक तैयार हो गया है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में संजीव दीक्षित ने बताया कि आरके फिल्म क्राफ्ट्स एंड प्रेजेंट्स के बैनर तले बन रही ‘स्ट्रीट-24’ में सोनू चौधरी प्रोड्यूसर, जबकि भूपेंद्र बाबा को-प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में फिल्म
की लांचिंग से पूर्व अगस्त में इस फिल्म का म्यूजिक लांच किया जाएगा। इसके परमोशन के लिए हिमाचल के विभिन्न भागों में शो किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रेया घोषाल के साथ वह फिल्म में आइटम सांग गाएंगे। वहीं फिल्म की शूटिंग भी रोहतांग, केलांग, मैकलोडगंज, मुंबई और गोवा में होगी।