{"_id":"5927e59e4f1c1ba93e537fd2","slug":"himachali-girl-yashika-sharma-won-reality-show-kisme-kitna-hai-dum","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटी ने जीता रियलिटी शो, अब बॉलीवुड में मचाएगी धमाल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की बेटी ने जीता रियलिटी शो, अब बॉलीवुड में मचाएगी धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 27 May 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नाहन की यशिका शर्मा ने रियलिटी शो किसमें कितना है दम... का ग्रैंड फिनाले जीत लिया है। यशिका ने मॉडलिंग कैटेगरी में रैंप पर अपनी अदाओं के ऐसे जलबे बिखेरे कि सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ विजय हासिल की।
विज्ञापन
इसी के साथ यशिका का चयन बालीबुड की एक शॉट फिल्म तथा एक फिल्मी गीत में अभिनय के लिए भी हुआ है। रियलिटी शो किसमें कितना है दम... का ग्रैंड फिनाले रविवार को जालंधर में हुआ।
विज्ञापन
ग्रेड फिनाले में बालीबुड व पंजाबी फिल्मों के स्टारों ने बतौर निर्णायक शिरकत की। इस दौरान नाहन से एकमात्र प्रतिभागी 15 वर्षीय यशिका शर्मा ने मॉडलिंग में पहला स्थान हासिल किया। विजेता के रूप में बालीबुड से आए निर्णायकों ने उसे सर्टिफिकेट, ट्राफी व 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान की।
विज्ञापन
यही नहीं यशिका की काबलियत को देखते हुए उसका चयन बालीबुड की शॉट फिल्म हुनर तथा एक फिल्मी गीत में अभिनय के लिए भी किया। सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन से पास आऊट तथा कैरियर अकादमी नाहन में शिक्षा ग्रहण कर रही यशिका की इस उपलब्धि से उसके परिजनों, रिश्तेदारों, स्कूल व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यशिका के घर उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सनद् रहे कि नाहन की इस बेटी ने फाइनल में जगह बनाने से पहले चार चरण पार किए। इस दौरान सैंकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल तक अपनी जगह बनाई। यशिका ने टीवी रियल्टी शो के प्रथम व द्वितीय चरण में नाहन में जीत दर्ज की थी।
इसके बाद चंडीगढ़ में हुए सेमीफाइनल में जीत दर्ज की तथा प्री क्वाईटर फाइनल में प्रवेश पा लिया। अमर उजाला से बातचीत करते हुए नाहन निवासी यशिका शर्मा ने बताया कि ग्रेंड फिनाले मैं जीतूंगी इसका मुझे विश्वास था।
मेरे नाम का अर्थ ही यश को प्राप्त करना है। यशिका ने कहा कि मॉडलिंग उसका शौक है। इस शौक को परवान चढ़ाने में उसके पितर चेतन शर्मा, माता रंजना शर्मा व बहन रिया शर्मा ने खूब सहयोग किया।